Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्री रामलीला समिति ने निकाली माता सीता उत्पत्ति की झांकी



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़: रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में आज दूसरे दिन राजा जनक हल चला रहे थे हल चलाते हुए हल खेत में एक जगह रुक गया वहां पर खुदाई करने पर एक घड़े में माता सीता की उत्पत्ति हुई की लीला प्रस्तुत की गई। जगह-जगह राम भक्त माता सीता की आरती उतार रहे थे। झांकी श्री राम गोपाल मंदिर से समिति के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, मंत्री विपिन गुप्ता, संयोजक दिनेश सिंह 'दिन्नू', कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, बंटी नेता, विष्णु सोनी आदि ने आरती किया। लीला की झांकी गोपाल मंदिर से चौक बजाजा से चौक ठठेरी बाजार होते हुए सदर चौराहा से वापसी सिप्टैन रोड, जेल रोड से वाचनालय से बाबागंज होते हुए स्टेशन से वापसी पंजाबी मार्केट से रामगोपाल मंदिर आकर समापन किया गया। इस अवसर पर राजू शर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, छेदीलाल, विवेक यादव, शिवम खंडेलवाल, प्रकाश आदि उपस्थित रहे। 

वही संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि कल दिनांक 17/10/2023 को मुनि आगमन व ताड़का वध की लीला की झांकी श्री रामलीला समिति द्वारा निकाली जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे