Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:श्री रामलीला धनुष यज्ञ महोत्सव समिति की बैठक संपन्न



 ओपी तिवारी
करनैलगंज/ गोंडा क्षेत्र के सकरौरा नगर में होने वाला प्रसिद्ध श्री धनुषयज्ञ महोत्सव समिति की एक बैठक रामलीला भवन सकरौरा में किया गया। जिसमें नवीन वर्ष के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें शचींद्रनाथ मिश्र एडवोकेट को अध्यक्ष एवं शिवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट को महामंत्री चुना गया।

           बुधवार की देर शाम श्री धनुषयज्ञ महोत्सव समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार अवस्थी ने किया। अमृतेश्वर पाठक द्वारा मंगलाचरण किये जाने के बाद गत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में नवीन वर्ष के लिए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें शचींद्रनाथ मिश्र एडवोकेट को अध्यक्ष एवं शिवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट को महामंत्री चुना गया। अध्यक्ष व महामंत्री का चयन होने के बाद उपाध्यक्ष महेश कुमार दीक्षित, रितेश सोनी उर्फ बड़े, सचिन सोनी उर्फ भोले, संतोष पाण्डेय, रोहित जायसवाल को नामित किया गया। कोषाध्यक्ष अंबुज शुक्ला को नामित किया गया। धीरज जायसवाल, डाo अजय कुमार श्रीवास्तव, भगौती गुप्ता, राजेश जायसवाल, मनोज शुक्ला को मंत्री बनाया गया। लेखानिरीक्षक गिरीश कुमार शुक्ला को नामित किया गया। प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव, गोविन्द प्रसाद कुशवाहा, राकेश जायसवाल, गिरधारी लाल विश्वकर्मा, होली सविता, पप्पू सविता, रामराज गौतम को नामित किया गया। स्वागताध्यक्ष  श्रीमती चंदा नारायण राव, किशन गुप्ता, विनय कश्यप, विजय मिश्र, अंशुल शुक्ला, मनीष कुमार शुक्ला, पुनीत वैश्य, अनूप जायसवाल, कृष्णा सोनी को नामित किया गया। लीलानिर्देशक  श्री भगवान साह को नामित किया गया। लीला संचालन पन्नलाल सोनी, नारायन प्रसाद सोनी, चंद्र कुमार शुक्ला को नामित किया गया। संरक्षक वीरेंद्र कुमार अवस्थी, रामधन कश्यप, अशोक कुमार शुक्ल, विश्वनाथ साह, नीरज कुमार दीक्षित, राम बुझावन सिंह, बिंद्रा प्रसाद सोनी, रामसभा मिश्र, शिव कुमार बाथम को बनाया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे