अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 3 नवंबर को सीएमओ डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद तथा महदेइया का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान चिकित्सक समेत कुल पांच स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन रोकने का निर्देश जारी किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद पर तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ मो० तारिक सिद्दीकी विगत तीन दिन से अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय बलहा पर आयोजित डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान सत्र का भी निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय तक ए एन एम सरिता सिंह द्वारा कुल 12 बच्चों को डिप्थीरिया का टीका लगाया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष का टीकाकरण होने पर टीकाकरण सत्र पर कार्यरत ए एन एम सरिता सिंह को नोटिस जारी करने हेतु डॉ अनुराग पाण्डेय, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज निर्देशित किया । मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय कुमार शुक्ला, आशा मंजीता वर्मा, सहायक अध्यापक अपाला वर्मा, शिक्षा मित्र रागनी देवी, वी सी सी पी एम श्याम मिश्रा मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ