Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय संविधान लोकतंत्र की मजबूती का है आधार स्तम्भ



तहसील सभागार में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अभय शुक्ला 

लालगंज,प्रतापगढ़: स्थानीय तहसील सभागार में रविवार को संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार ने उपस्थिति अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना के प्रारूप का वाचन कर सामूहिक प्रतिज्ञान कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार धीरेन्द्र ने कहा कि भारतीय संविधान भारत के लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार स्तम्भ  है। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल  ने संविधान में मौलिक अधिकारों तथा गणराज्य के सामजस्य के बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। संयुक्त  अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व नायब तहसीलदार पंकज ने भी भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर विपिन शुक्ल, संदीप सिंह, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, राकेश कांत मिश्र, अखिलेश ओझा व  अमीन संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, गीता सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे