Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गृहस्थ आश्रम में प्रभु की प्राप्ति संभव :प्रभंजनानंदन शरण



रमेश कुमार मिश्र

गोंडा।जिस प्रभु की दर्शन करने के लिए साधु संत वर्षो तपस्या करते रहते हैं। वही भगवान बालक रूप में माता कौशल्या के गोदी में खेल कूद कर बड़े हुए। ऐसे सौभाग्यशाली माता को तीनों लोक के मालिक प्रभु को गोदी में लालन-पालन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। उक्त विचार अयोध्या धाम से पधारे संत प्रभंजनानंद शरण जी महाराज ने हरीराम सिंह राणा द्वारा आयोजित सम्मय माता स्थान भिखनापुर में श्री चंडी महायज्ञ में श्रोताओं को कथा सुनाते हुए कही।

भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने कथा आसन पर विराजमान संत प्रभंजनानंद शरण जी महाराज को साल भेंट कर माल्या अर्पण के साथ उनका स्वागत किया।परम पूज्य संत प्रभंजनानंदन शरण जी महाराज ने कहा कि मन लगाकर सच्चे मन से की गई प्रभु की आराधना, प्रभु सुनते हैं। प्रभु को प्राप्त करने के लिए योगी होना ही जरूरी नहीं है। गृहस्थ आश्रम में भी सच्चे मन से प्रभु की पूजा आराधना की जा सकती है। उन्होंन राम चरित्र मानस की चौपाई सुनाते हुए कहा कि ईश्वर अंश जीवन अविनाशी। प्रत्येक जीवन में प्रभु का अंश है। इसलिए अहंकार में आकर किसी जीव को कष्ट नही देना चाहिए। संसार में प्रत्येक जीवो पर दया करना चाहिए और परमार्थ भाव के साथ सेवा करनी चाहिए। जो भी राजा या अमीर आदमी अहंकार में आकर अपने अपनी महल के विस्तार हेतु आस पड़ोस की निधन गरीब लोगों को सताता है। या उसके भूमि पर जबरन कब्जा कर उसे निकाल देता है । उसका सर्वनाश हो जाता है। प्रभु ने यादि आपको संपन्न कर दिया है। आपने सुंदर महल बना लिया है तो उसके आसपास सुंदरता लाने के लिए गरीब को सताए ना बल्कि उनके छप्पर कुटिया को हटाकर छोटा भवन निर्माण करा कर उन्हें भी दें। जिससे आपके महल के पास सुंदरता के साथ-साथ उनके जीवन में भी खुशहाली रहे । प्रभु इससे प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना भी पूरी होगी।

इस महायज्ञ में लगभग 100 साधु संतु भी पधारे हुए हैं। जो यज्ञ मंडप की पूजा परिक्रमा के साथ-साथ साधु संत लगातार प्रभु का भजन कर रहे हैं। वहीं नागा साधु लगातार धुनी रमाकर प्रभु के भजन में मस्त दिखे। क्षेत्र की महिलाएं पुरुष के साथ बच्चे भी यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए सीताराम सीताराम नाम गुणगान कर रहे हैं।हरीराम सिंह राणा ने कथा में आए हुए सभी भक्तजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा यहां आने वाले सभी भक्तजनों के लिए प्रत्येक दिवस भंडारा चल रहा है।यज्ञ के आयोजन करता हरीराम सिंह राणा ने बताया कि 24 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे