Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देव दीपावली पर 3100 दीपों से जगमग हुआ सकरौरा घाट



 ओपी तिवारी 

गोंडा :कर्नलगंज  देव दीपावली के पावन अवसर पर कर्नलगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र में  स्थित सकरौरा घाट 3100 दीपों से जगमग हो उठा। धर्म रक्षा सेतु संगठन द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ देव दीपावली पर दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी की गई। साफ सफाई सजावट डेकोरेशन की पूरी व्यवस्था संजीव मोदनवाल अप्पू द्वारा की गई।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार किया था जिससे वो त्रिपुरारी रूप में पूजित हुए।इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था।  कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा को ही श्रीकृष्ण को आत्मबोध हुआ था।यह भी कहा जाता है कि इसी दिन देवी तुलसीजी का प्राकट्य हुआ था। देवउठनी एकादशी के दिन देवता जागृत होते हैं और कार्तिक पूर्णिमा के दिन वे यमुना तट पर स्नान कर दिवाली मनाते हैं, इसीलिए इसे देव दिवाली कहते हैं।  इस पूर्णिमा को ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य आदि ने महापुनीत पर्व प्रमाणित किया है। तथा इस मौके पर प्रमुख रूप से अशोक शुक्ला, अशोक सिंघानिया, कन्हैयालाल वर्मा ,अनुज जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, आयुष सोनी, अंकित जायसवाल, विशाल कौशल ,दीपक सोनी ,मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे