Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण महाकुंभ 2023 में प्रतिभाग करेंगे अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा अयोध्या में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण महाकुंभ में पर्यावरणविद् के रूप में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को भी आमंत्रित किया गया है।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी 24 दिसंबर 2023 को पर्यावरण महाकुंभ में अमेरिका, कंबोडिया,नेपाल सहित अन्य देशों के पर्यावरण कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को भी आमंत्रित किए जाने जनपद प्रतापगढ़ का गौरव बढ़ेगा वहीं पर्यावरण सेना के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण महाकुंभ में पर्यावरणविद् अजय क्रांतिकारी को ग्रीन आर्मी अवार्ड 2023 से सम्मानित भी किया जाएगा।अजय क्रांतिकारी को यह सम्मान उनके द्वारा लंबे अर्से से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा,वन्य जीवों की सुरक्षा एवं जल संरक्षण के साथ ही जलवायु परिवर्तन समस्याओं के प्रति आम जन मानस को जागरूक करने हेतु प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे