Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेहरा मनकापुर मार्ग पर बाइक सवार को घसीटते हुए चलता रहा ट्रक, युवक के मौत के बाद ट्रक में फंसा रहा शव, जानिए पूरा मामला



अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
जनपद बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौदा दिया । दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई । दुर्घटना इतना भीषण था कि बाइक सवार की शव ट्रक के नीचे फंस गया । मौके पर पहुंची पुलिस को जेसीबी बुलाकर ट्रक को जीसीबी मशीन से उठाकर ग्रामीणो की मदद से कडी मशक्कत कर लाश को बाहर निकालवाया ।
पीडित रामरूप निवासी ग्राम जुवारा थाना रेहराबाजार ने 21 दिसंबर को बताया कि मेरा 30 बर्षीय पुत्र मृतक बिजय कुमार दतौली बाजार अपने मामा के यहाँ से वापस लौटकर 3 बजे घर वापस आ रहा था । रेहरा बाजार मनकापुर मार्ग पर इटवा प्राइमरी स्कूल के पास घर जाने वाले रोड पर मुड रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मृतक को रौद दिया । बाइक व मृतक ट्रक के नीचे घसीटते हुए कुछ दूर चले गये और ट्रक स्कूल बोर्ड से टकराकर रूक गया । युवक का शव ट्रक के नीचे फस गया, जिसे ग्रामीण व पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से कडी मशक्कत कर बाहर निकाला । दुर्घटना में मृतक का शरीर काफी छति ग्रस्त हो गया है । मृतक हेलमेट लगा रखा था । मृतक बिजय कुमार पाँच भाईयो मे दूसरे नंबर पर था । मृतक के तीन बच्चे भी है । प्रभारी निरीक्षक रेहराबाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि लाश को पी एम को भेजकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । ट्रक चालक व ट्रक को हिरासत मे ले लिया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे