Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के पाल्हापुर पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को ग्राम पाल्हापुर व प्रतापपुर पहुंची। जहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संकल्प यात्रा एवं प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनते हुए चलचित्र के माध्यम से फिल्म दिखाई गई। ग्राम पंचायत प्रतापपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं वहां मौजूद अधिकारियों को प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एवं किसान सम्मन निधि, पेंशन आदि की किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर काम करें। इस मौके पर सूरज सिंह, वासुदेव सिंह चेयरमैन परसपुर, अल्पशंख्यक मोर्चा के फैशल शाह, डब्बू सिंह, नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, अमरेश मिश्रा, योगेंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि, आशू मिश्रा, जगदीश सिंह प्रधान प्रतिनिधि चतरौली, राकेश सिंह जरौली, माताप्रसाद मिश्रा, एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र पांडे, शिक्षा विभाग, ग्राम विकास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत, कृषि विभाग, उज्जवला गैस, बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे