Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन, हुआ जोरदार स्वागत



अर्पित सिंह 

गोंडा:हेलीकॉप्टर पर सवार होकर जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तो उसे देखने वालों की भीड़ उम्र पड़ी। दुल्हन के पहुंचने पर ससुराल वालों ने जोरदार स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन का ससुराल पहुंचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत छपिया विकासखंड के असनहरा गांव से जुड़ा हुआ है। जहां शनिवार को अपने मायके से विदा होकर दुल्हन पति के साथ हेलीकॉप्टर पर सवार होकर अपने ससुराल पहुंची। हेलीकॉप्टर से सवार होकर दुल्हन के आने की प्रतीक्षा में आसपास गांव वाले भी यह नजारा देखने के लिए दुल्हन की आने के इंतजार में जमे हुए थे।

बता दें कि शादी होकर पहली बार दुल्हन जब अपने ससुराल जाती है तब लोग लग्जरी गाड़ियों से दुल्हन की विदाई करते हैं लेकिन गोंडा जनपद में यह पहला मौका था जब कोई दुल्हन उड़न खटोले से मायके से विदा होकर अपने ससुराल पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार छपिया विकासखंड क्षेत्र के असनहरा गांव के रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा हरियाणा प्रांत के रेवाड़ी में बीडी इंडिया कंपनी में बतौर इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। ओमप्रकाश का लड़का दीपक वर्मा का विवाह कन्नौज जनपद के सराय मारूफ कीरतपुर के रहने वाले बिक्रम कटियार की पुत्री शिवा पेशे से इंजीनियर है और फरीदाबाद में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है। वही दीपक नोएडा में रन पैसा डाट काम कंपनी चला रहे है।दीपक ने 15 दिसंबर को शिवा से कन्नौज में शादी किया। जहां से दुल्हन शिवा को हेलीकॉप्टर में बिठाकर के अपने घर लाया। बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर के लैंडिग के लिए प्रशासन से अनुमति भी ली गई थी। जिसके उपरांत बालिका इंटर कालेज में हेलीपैड बनाया गया था। दुल्हन के पहुंचने पर देखने वालों का इंतजार खत्म हुआ, दुल्हन आने के बाद परंपरागत तरीके से रीति रिवाजों को निभाया गया।

वही हेलीकॉप्टर लैंडिंग के बाबत छपिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए मंजूरी ली गई थी।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे