Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:दो हादसे में महिला सहित पिकअप चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली व जेठवारा इलाके में अलग अलग हुए हादसों में पिकप चालक व धान की कुटाई करा रही महिला की मौत हो गयी। कानुपर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के किसनगढ़ गांव निवासी बाइस वर्षीय सर्वेश निषाद पुत्र चंद्रपाल अपने चचेरे भाई सागर निषाद पुत्र कमलेश निषाद के साथ पिकप पर भाड़े का सामान लादकर डेरवा आ रहा था। जेठवारा थाना क्षेत्र के भावनपुर के समीप अचानक कुत्ता सामने आ जाने से अनियंत्रित हुई पिकप पेड से जा भिड़ी। हादसे में चालक सर्वेश व खलासी सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में दोनों को लालगंज सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उधर लालगंज कोतवाली के ढ़िगवस पूरे बीरबल में रामबहादुर यादव की पैंसठ वर्षीया पत्नी कमला देवी धनकुटटी मशीन में धान कुटा रही थी। इस दौरान धनकुटटी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का पति राम बहादुर घर पर खेतीबारी का कार्य करता है। उसके चार पुत्र राजेश यादव, संजय यादव, सुरेश यादव व रमेश यादव का रो रो कर बुराहाल हो गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे