Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा कार्यालय पर नमो ऐप कार्यशाला का हुआ आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को नमो ऐप पर कार्यशाला का भाजपा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता व पवन गौतम के संचालन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपास्थित जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि 2024 के चुनाव की रणभेरी बजने वाली है,ऐसे में अटल  की सरकार का जो डिजिटल अभियान शुरू हुआ था उसको मोदी सरकार ने परवान चढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि नमो ऐप को सभी लोग अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर इस पर आने वाले कन्टेन्ट को ज्यादा से ज्यादा लोंगो तक पहुचाये,जिससे जो विरोधी पार्टी के द्वारा भ्रम फैला रही उससे लड़ सके और मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में सफलता प्राप्त हो। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुने जाने और उसको सरल ऐप पर अपलोड किए जाने की बात कही।पंकज सिंह ने नमो ऐप को संचालित करने की जानकारी दी। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष हरि ओम मिश्र,जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज, पवन सिंह, राजेश मिश्र राजन, सरोज त्रिपाठी, जिला मंत्री अनुराग मिश्र, अजय वर्मा,राम आसरे पाल, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र, अंकित तिवारी, देवराज नंदन,  पंकज, संदीप पांडेय, नवीन सिंह,रामजी जगत पासी,पंकज मिश्र,अंशुमान सिंह,विजय मिश्र,विद्या सागर शुक्ल,सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सभी मोर्चे के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे