Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज: अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या

 नवाबगंज (गोंडा) नवाबगंज  थाना क्षेत्र के काजी पुर गांव के  निरिया मे शनिवार व रविवार की रात को 55 वर्षीय अधेड़ ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली सूचना पर पहुंची रविवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने घटना की पुष्टि कर दी जानकारी। 

मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के काजी पुर गांव के निरिया मजरे मे रहने वाले अधेड ने शनिवार रविवार रात मे फांसी लगाकर आत्महत्या रविवार को कर लिया इस घटन के बाबत मृतक के भाई जगराम ने रविवार की सुबह थाने पर दी तहरीर में बताया कि  उसका 55 वर्षीय छोटा भाई गंगाराम मानसिक रूप से कमजोर और अक्सर बीमार रहता था। वह हम लोगों के साथ न रहकर अकेले रहते थे। बीमारी के चलते बीती रात्रि उन्होंने टिन शेड के कमरे में रस्सी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह आठ बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर जब देखा गया तो वह लोहे की पाइप में वह रस्सी के  सहारे लटका हुआ था।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे