Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खरगूपुर में छात्र -छात्राओं को दिलाई गई शपथ



रमेश कुमार मिश्रा 

खरगूपुर गोंडा। निर्वाचन नामावली संशोधन एवं नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। सत्य साइ इंटर कॉलेज परिसर में जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर निर्वाचन नामावली संशोधन तथा नए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय की छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी ने शपथ दिलाई। उन्होंने विशेष मतदाता जागरूकता के तहत कक्षा 10 तथा 12 के छात्र-छात्राओं से अपने घर तथा आसपास के 18 वर्ष पूरे कर चुके लोगों को फार्म 6 भरवा कर बी एल ओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए जाने को कहा। उन्होंने नए मतदाताओं को विशेष रूप से प्रेरित कर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाए जाने का आवाहन किया। शपथ ग्रहण के दौरान शिक्षक त्रिपुराण दत्त शुक्ला राम जी तिवारी सुरभि तिवारी अंशिका मिश्रा विपिन दुबे सहित विद्यालय मे अध्यनरत हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे