Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वीर बाल दिवस पर बेसिक के बच्चों ने देश प्रेम और विकसित भारत-2047 के लिए शपथग्रहण

                      


वेदव्यास त्रिपाठी 

  प्रतापगढ़: बेलखरनाथ धाम परिषदीय संविलित विघालय कांपा मधुपुर, बाबा बेलखरनाथ धाम में प्राइमरी हेडमास्टर डा० विनोद त्रिपाठी ने प्रार्थना सभा में कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर बालकों की वीरता और साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बारे में बेसिक के बच्चों को बताया जाना चाहिए। डा० त्रिपाठी ने कहा कि सिक्ख पंथ के अवयस्क साहिबजादे जोरावर सिंह (9) और फतेह सिंह (7) सिख धर्म के सबसे सम्मानित शहीदों में से हैं। मुगल सम्राट औरंगज़ेब (1704) के आदेश पर मुगल सैनिकों द्वारा आनंदपुर साहिब को घेर लिया गया।इस घटना में गुरु गोबिंद सिंह के दो पुत्रों को पकड़ लिया गया। मुसलमान बनने पर उन्हें न मारने की पेशकश की गई थी।इस पेशकश को उन दोनों ने ठुकरा दिया , जिस कारण उन्हें मौत की सज़ा दी गई और उन्हें जिंदा ईंटों की दीवार में चुनवा दिया गया।

इन दोनों शहीदों ने धर्म के महान सिद्धांतों से विचलित होने के बजाय मृत्यु को प्राथमिकता दी। देश के बलिदानी वीर बालकों का त्याग भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अंश तिवारी प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय और खुशी सरोज को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।शशिबाला शुक्ला, संजीव दूबे और छेदी लाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे