Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित



कमलेश

धौरहरा खीरी। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र मे कार्य कर रहे शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन द्वारा युवा संवाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विगत वर्ष हाई स्कूल व इंटर मीडियट के मेधावी बच्चों को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर व  मां वीणा वादिनी की वंदना के  साथ हुआ। मंगलवार को धौरहरा के रामवाटिका धाम मे शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन द्वारा युवा संवाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी व भाजपा नेता अनुपम अवस्थी,फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर सहित मौजूद रहे। युवा संवाद कार्यक्रम मे कस्बा सहित क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये वही धौरहरा विधायक ने विगत वर्ष हाई स्कूल व इंटर मीडियट के मेधावी बच्चों को सम्मनित किया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सयोंजक जितेंद्र दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष अभय अवस्थी, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला युवा अधिकारी राजहंस मिश्रा, संदीप शर्मा, दिलीप शर्मा,निशार,राहुल पाण्डेय, शोभित तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी उपेंद्र मिश्रा सहित फाउंडेशन के सदस्य व रमाशंकर शुक्ला, समलिया प्रसाद मिश्रा,भगौती प्रसाद शुक्ला, पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल,सम्मानित लोग मौजूद रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था मे कस्बा इंचार्ज रामजीत यादव, ऊपर निरीक्षक योगेश शंखधार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे