Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का नही हो रहा मानक अनुरूप कार्य



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज तहसील में करीब 5 वर्षों से लगातार चल रही कवायद के बाद अंततः अग्निशमन केंद्र निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण के लिए शासन स्तर से करीब 11 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई। इस निर्माण को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि निर्माण के संबंध में अभी से ही लोगों की शिकायतें शुरू हो गई हैं। जिसमें निर्माण मानक के अनुरूप न होने की बात कही जा रही है। शिकायत क्षेत्रीय विधायक व जिलाधिकारी से की गई है। 

करनैलगंज तहसील क्षेत्र में अग्नि शमन केंद्र की स्थापना वर्ष 2019 में शासन स्तर से कवायद शुरू हुई थी। परंतु उपयुक्त स्थान न मिलने के कारण इस भवन का निर्माण कई स्थानों पर प्रस्तावित किया गया। मगर निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका। अक्टूबर 2023 में शासन ने अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए पुनः इसकी लागत मूल्य का रिवाइज पत्र जारी करते हुए 10 करोड़ 94 लाख 42 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई और तहसील के बगल स्थित पुरानी अस्पताल में बने कई भवनों को ध्वस्त करके उस परिसर में निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। अग्नि शमन केंद्र भवन का निर्माण बड़ी तेजी से प्रारंभ हो गया है। जिसके कार्य पूर्ण होने की प्रस्तावित तिथि मार्च 2025 रखी गई है। इस भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम यूनिट लखनऊ द्वारा कराया जा रहा है।

नगर के भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी कन्हैया लाल वर्मा, चंद्रशेखर गोस्वामी, संजय यज्ञसैनी आदि ने निर्माण में पुरानी ईट को तुड़वाकर उसकी गिट्टी प्रयोग करने एवं पुरानी ईट को लगाए जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए निर्माण को मानक के विपरीत बताया है और इसकी शिकायत जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक से की गई है। जिसमें कहा गया है कि जो पुराने भवन को तोड़े गए हैं उसकी ईट को प्रयोग में लाया जा रहा है।

अग्नि शमन केंद्र भवन निर्माण इकाई के अधिकारी अरविंद सिंह का कहना है की निर्माण पूरी तरह से मानक के तहत कराया जा रहा है। जो कोड शासन से दिया गया है उसी कोड पर निर्माण हो रहा है। अभी शासन से पूरा धन भी स्वीकृत नहीं हुआ है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे