Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय कुश्ती संघ में 6 बार के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रत्याशी संजय बब्लू की जीत ने भारत सहित विश्व में बृजभूषण का रूतबा बढ़ाया: शांडिल्य



विश्व हिंदू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमख वीरेश शांडिल्य ने दी बृजभूषण शरण सिंह को बधाई, शांडिल्य बोले- सांसद को बदनाम करने वाली ताकते गिरी औंधे मुंह

चंद्रेश्वर तिवारी 

अयोध्या  : विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रधान व केसरगंज से छठी बार सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके प्रत्याशी संजय सिंह बब्लू को भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि  ‘सच्चाई परेशान हो सकती है पराजित नहीं’ और पुरानी कहावत है साँच को आंच नहीं झूठ के पैर नहीं। शांडिल्य ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जो लगातार छठी बार सांसद हैं उनके खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर उन्हें भारतीय कुश्ती संघ से हटाने की साजिश रचने वाले आज औंधे मुंह गिरे। शांडिल्य ने कहा कि साजिश रचने वाले और आरोप लगाने वाले पहलवान यह भूल गए कि अगर कोई किसी को गिराने के लिए खड्डा खोदता है स्वंय उसका शिकार होता है। शांडिल्य ने कहा कि बृजभूषण का मोदी शाह या भाजपा के नजरों में ही नहीं बल्कि भारत सहित पूरे विश्व में रूतबा व कद बढ़ा है और लोगों में उनकी छवि संजय सिंह बब्लू के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद और निखरी है क्योंकि संजय सिंह बब्लू, केसरगंज के छठी बार सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रत्याशी थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जो अदालत में जो फर्जी आरोप लगे हैं निश्चित तौर पर अदालत पर भी गंगाजल की तरह पवित्र होकर निकलेंगे। शांडिल्य ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह ने फिर भारतीय कुश्ती संघ में अपना अध्यक्ष बनाकर अपने दबदबे व अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। शांडिल्य ने कहा विश्व हिंदू तख्त व ब्राह्मण महा पंचायत अयोध्या में जाकर बृजभूषण शरण सिंह को सम्मानित करेगी। साथ ही शांडिल्य ने मांग की है कि बृजभूषण शरण सिंह को मोदी अपने कैबिनेट में मंत्री बनाएं। यह जानकारी जारी प्रेस बयान में शांडिल्य ने दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे