Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चोरों ने उडाये लाखो के जेवरात, जांच मे जुटी पुलिस



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात चोरो ने घर में मेन गेट का ताला तोडकर लाखो के कीमती जेवरात उडा ले गये। कोतवाली की नाक के नीचे शीतलमऊ वार्ड निवासी रघुनाथ सिंह के पुत्र कुंवर बहादुर सिंह ने गुरूवार को पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि नौ जनवरी की रात्रि वह परिवार के साथ घर मे सो रहे थे। रात मे अज्ञात चोरो ने घर के मेन गेट का ताला तोड दिया। इसके बाद बदमाशो ने चैनल का भी ताला तोडकर आलमारी मे रखा सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र समेत तीन से चार लाख कीमती जेवरात व कपड़े चोरी कर ले गये। घटना की अगली सुबह पीडित ने घर मे आलमारी को खुला देख उसमे सामान बिखरा पाया तो आवाक रह गये। पीडित ने पुलिस को घटना के बाबत तहरीर सौपी है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे