Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: भाजपा पदाधिकारियों की जिला कार्यालय पर हुई बैठक



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़ :भाजपा कार्यालय पर नमो ऐप एवं बूथ सत्यापन के निमित्त जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक । जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित करके बैठक की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मंशा के अनुरूप आगामी 2024 लोकसभा चुनाव,नमो एप, मन की बात, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं बूथ सत्यापन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अब कमर कसते हुए अपने कार्य में पूरी तन्मयता के साथ लग जाना है, प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 100 व्यक्तियों को नमो ऐप डाउनलोड करवा कर उनको केंद्र सरकार की उपलब्धियां नमो ऐप  के द्वारा कैसे प्राप्त हो सकती हैं बताना है। अपने क्षेत्र में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता करनी है। मन की बात को माह के आखिरी रविवार को अपने बूथ पर सुनना है।

इस अवसर पर ओम प्रकाश पाण्डेय गुड्डू, साधु दूबे, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, भोला, कुलदीप, विक्रम सिंह, ऋषि उपाध्याय, अनुराग सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे