Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...नगर पालिका अध्यक्ष ने चलाया सफाई अभियान

अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला की आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने प्राचीन श्री हनुमान मंदिर रानी तालाब पर विशेष सफाई अभियान लगा कर साफ सफाई का कार्य किया । साथ ही नगर के महत्वपूर्ण स्थानों,मंदिरों की सफाई का विशेष अभियान चला कर सफाई कराई जा रही है।
प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री के आग्रह पर विशेष सफाई अभियान को गति प्रदान की जा रही है।


16 जनवरी को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए नगरवासियों से आग्रह किया कि पावन अवसर को दृष्टिगत रखते हुए नगर तथा मंदिरों को स्वच्छ बनाने में अमूल्य सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, कृष्ण गोपाल गुप्ता नगर अध्यक्ष, नन्द लाल तिवारी सभासद, सुभाष पाठक सभासद, संदीप मिश्र सभासद, अक्षय शुक्ला सभासद प्रतिनिधि, संजय शुक्ला, शिवम मिश्रा व शुभेंद्र गौरव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे