Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खमरिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार



कमलेश

खमरिया खीरी:पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में व धौरहरा सीओ पी.पी सिंह की निगरानी में मंगलवार को थानाध्यक्ष निराला तिवारी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने वाँछित वारंटियों के खिलाफ़ अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय भेज दिया।

मंगलवार को खमरिया थानाध्यक्ष निराला तिवारी की अगुवाई में वांछित वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस टीम ने वारंटी कृपाशंकर पुत्र अच्छेलाल निवासी महरिया व रामकिशोर पुत्र घसीटे निवासी तमोलीपुर मजरा अल्लीपुर थाना खमरिया को उनके घरों से गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद सम्बंधित न्यायालय भेज दिया,इस दौरान उपनिरीक्षक सुनील बाबू तिवारी सिपाही अरुण कुमार कुशवाहा व अरविंद गौतम ने दोनों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने के लिए लगातार अलग अलग अभियान चलाये जा रहे है आगे भी चलते रहेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे