Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...कुबेरमति इंटर कॉलेज में नमो नवमतदाता सम्मेलन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विकासखंड श्रीदत्तगंज क्षेत्र में स्थापित कुबेरमति मेमोरियल इंटर कॉलेज खरदौरी में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बलरामपुर द्वारा नमो नवमतदता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


25 जनवरी को कुबेर मती मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुवात एनसीसी कैडेटों द्वारा वंदे मातरम् गीत गाकर किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, डा विवेक सिंह मोनू की विशेष उपस्थिति रही । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रो पांडेय ने आह्वान किया कि एक मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद में मतदाताओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इसी लिए 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में पूरा देश मनाता है । देश के नागरिकों को बेहतर लोकतांत्रिक भविष्य में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करता है। प्रो पाण्डेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए स्वयं व अन्य को बिना किसी भेदभाव व राग द्वेष के वोट देने व अन्य को प्रेरित करने का समाज में काम करे। इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष विनय जयसवाल, मंडल अध्यक्ष श्रीदत्तगंज ओमप्रकाश त्रिगुणायक, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो प्रवेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो चाउरखाता अनुभव श्रीवास्तव, कुबेरमती मैमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी कुमार मिश्र सहित नवयुवक मतदाता व भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे