Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बीसीएम कॉलोनी में किया गया अक्षत निमंत्रण वितरण



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के दिन समस्त सनातन प्रेमी लोगों को निमंत्रण पत्र व अक्षत प्रदान कर दीपोत्सव मनाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है ।



बलरामपुर चीनी मिल तथा केमिकल डिविजन कॉलोनी में कार्यकर्ताओं द्वारा आमंत्रण के रूप में अक्षत तथा श्री राम जन्मभूमि की भव्य एवं दिव्या मंदिर युक्त आमंत्रण पत्र घर-घर जाकर प्रदान किया गया। कार्यकर्ताओं ने सभी से आग्रह किया कि 22 जनवरी को अपने घर को मंदिर की तरह सजाकर सायंकाल दीपोत्सव मनाएं और रामलाल के विराजमान होने की खुशी में खुशियां मनाएं । सभी से यह भी अनुरोध किया गया की 26 जनवरी के बाद अयोध्या जाकर रामलाल का दर्शन भी अवश्य करें ।


निमंत्रण बांटने वालों में प्रमुख रूप सहायक बौद्धिक प्रमुख सुधीर सिंह, राजन प्रताप सिंह बौद्धिक प्रमुख, प्रदीप सह खंड कार्यवाहक, समीर कुमार सिंह भारतीय मजदूर संघ, राजकुमार गुप्ता तथा के के सिंह नगर कार्यवाहक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे