Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सेंट जेवियर्स स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 29 जनवरी को सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रातः 11:00 बजे बच्चों ने परीक्षा पर चर्चा के सातवें संस्करण में ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। विद्यालय में विधिवत रूप से परीक्षा पर चर्चा के लिए तैयारी की गई। परीक्षा पर चर्चा के इस सातवें संस्करण का लाभ विद्यालय के 9 से 12 तक के बच्चों ने लिया। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को बताया कि परीक्षा पर चर्चा का प्रथम उद्देश्य एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देना है जहां हर बच्चे के अनूठे व्यक्तित्व का जश्न मनाया जाए, मान्यता दी जाए और खुद को पूरी तरह से बातचीत करने की इजाजत दी जाए।


प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से शिक्षा के लिए एक ताज़ा दृष्टिकोण की तैयारी की। छात्रों का ज्ञान और समग्र विकास प्राथमिक रूप से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने सभी विद्यालयों से अनुचित तनाव और दबाव से युक्त जीवन-मृत्यु की स्थिति बनाने के बजाय सही उपदेश में बने रहने का आग्रह किया। परीक्षा हमारे जीवन मे सफलता की सोपान है । इन्हीं सोपनो से हम अपनी क्षमताओं को विकसित करते हैं। अतः हमें अपनी क्षमताओं को विकसित करते हुए इनका स्वागत करते हुए प्रसन्नता के साथ स्वीकार्य करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक सुयश कुमार ने भी बच्चों को अपनी सम्बोधन में बताया कि सीखना एक आनंददायक, संतुष्टिदायक और असली यात्रा होनी चाहिए। अनावश्यक दबाव हमारी क्षमताओं का हनन करता है। इसलिए पढ़ाई मेंरुचि उत्पन्न करते हुए पढ़ना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी ने परीक्षा के समय तनाव कम करने के उपाय बच्चों को बताए । परीक्षा पर चर्चा के सफल आयोजन के समय विद्यालय समन्वयक राजेश जायसवाल, आफ़ाक़ हुसैन एवं रेखा के अतिरिक्त संजय तोमर, मनमोहन ओझा, लाइक अंसारी, आनंद तिवारी व अखिलेश तिवारी सहित अन्य अध्यापक अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे