Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोक्ष दायिनी है भागवत कथा



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के महंगूपुर गांव स्थित कपिल आश्रम पर सोमवार को श्रीमद भागवत कथा का सुभारम्भ हुआ। आठ दिवसीय महोत्सव का समापन मकर संक्रांति पर्व पर होगा। इसके पूर्व गांव की सीमा पर स्थित कुटिला सरयू नदी से कलश यात्रा निकाली गयी।

भगवान विष्णु के पंचम अवतार कपिल मुनि के आश्रम स्थल पर सोमवार को सायं 5 बजे श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ चित्रकूट से पधारे कथा व्यास आचार्य अतुल द्विवेदी महराज के श्री मुख़ से हुआ। उन्होंने प्रथम दिन भागवत कथा का महात्म बतलाया। कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा सब प्रकार से मंगल करने वाली है। मनुष्य के जीवन भागवत कथा लोक और परलोक दोनों सुधारने वाली है। पापी मनुष्ययों को भी कथा मोक्ष प्रदान करने वाली है। उन्होंने कपिल आश्रम में कथा का आयोजन बड़े पुण्य का उदय बताया। कथा में सतीश चंद्र पांडेय, योगेश चंद पांडेय,रामबहादुर पांडेय, अवधेश पांडेय,अवनीन्द्र मिश्रा, संदीप पांडेय, डा मनमोहन, राम अवध यादव, मोनू पंडित, ज्ञानप्रकाश, सुभम, कपिल, दिव्यांशु, मंगल आदि लोग रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे