Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दरोगा चार वर्षो से छात्रा से करता रहा दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना कर दी वायरल करने की धमकी, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे दंग




डेस्क:जिसके कंधे पर रक्षा की जिम्मेदारी है, वही समाज में भक्षक बने बैठे है। न्याय की उम्मीद को लेकर परिजनों ने पुलिस में गुहार लगाई थी, लेकिन बहसी चौकी इंचार्ज ही पीड़िता के आबरू से खेलने लगा। चौकी इंचार्ज ने लड़की की अस्मत एक बार लूट कर बार बार लूटने के लिए उसका अश्लील वीडियो बनाया। मुंह न खोलने के बाबत पुलिसिया रौब गालिब करते हुए झूंठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दे डाली।

वायरल हुआ वीडियो 

चौकी इंचार्ज ने लड़की से गाड़ी में दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्षो तक लगातार उसके अस्मत से खेलता रहा। चौकी इंचार्ज के करतूत और वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग लड़की ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। पीड़िता का बयान चौकी इंचार्ज के व्हाट्सेप चैट के स्क्रीन शॉट के साथ एक्स मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

 दरोगा के चंगुल में फंस गई लड़की

वायरल वीडियो में पीड़ित लड़की का आरोप है कि वर्ष 2019 में गांव में जमीनी विवाद हुआ था।इस दौरान मामले की जांच चौकी इंचार्ज को मिली, घर में लड़की के पिता मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चौकी इंचार्ज पीड़िता को अपने साथ ले गया।रास्ते में चौकी इंचार्ज ने लड़की के साथ गलत काम किया। तब से अब तक लगातार धमकी देते हुए शोषण करता आ रहा है। पीड़िता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज धमकी देता है कि इस बाबत किसी को बताया तो तेरे घर वालों को मार दूंगा, झूठे केस में फंसा दूंगा। आरोपी चौकी इंचार्ज के धमकी से डर कर पीड़िता लगातार चौकी इंचार्ज से शोषित होती रही। लगातार चार वर्षो के शोषण के बाद पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताया। जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, न्याय की गुहार लगाई। मामले में चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच टीम गठित कर दी गई है। 

स्कूल जाने के दौरान जबरदस्ती उठा लेता था दरोगा

पीड़िता का आरोप है कि एक बार रेप करने के बाद उसने अश्लील वीडियो बना लिया जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए, जब वह डिग्री कालेज में पढ़ाई करने ले लिए जाती थी, तो रास्ते में अपने गाड़ी में आरोपी दरोगा जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठा लेता था, जिसके बाद शारीरिक शोषण करता था। 

जांच गठित 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर ने कहा कि भोपा थानाक्षेत्र के सीकरी चौकी में सब इस्पेकटर अजय तैनात था जिसपर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं, जो वर्तमान में यूडब्ल्यू मेरठ में तैनात है, इसकी जांच एस पी आर ए को दी गई है। गहनता से जांच कराई जाएगी, जांच के उपरांत जो भी निष्कर्ष आयेगा इसके सापेक्ष कार्यवाही की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे