Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा:एसडीएम ने मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ



कमलेश

धौरहरा खीरी। तहसील धौरहरा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को तहसील के सभागार मे मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगो को एसडीएम धौरहरा धीरेन्द्र सिंह ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने मतदान के बारे में बताया और मतदान करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023-24 मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले तहसील धौरहरा के बूथ लेवल ऑफिसर व सुपरवाइजर को एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल, राजस्व निरीक्षक रामचंद्र, वीआरसी राजेश वर्मा, नितेश वर्मा सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे