Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

होमगार्ड को पिकअप ने मारी टक्कर , घायल



आयुष मौर्य

धौरहरा खीरी।धौरहरा थाना क्षेत्र के सिसैया धौरहरा मार्ग पर बाइक से वापस आ रहे होमगार्ड को पिकप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से होमगार्ड बाइक सहित गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को सीएचसी धौरहरा उपचार के लिए भेज दिया है।

धौरहरा तहसील में ड्यूटी कर वापस घर खमरिया आ रहे होमगार्ड श्रीराम मौर्य की बाइक को धौरहरा सिसैया रोड पर सिसैया गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने सिसैया चौराहे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार होमगार्ड श्रीराम गिरकर घायल हो गए। जबकि पिकप चालक पिकप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को सीएचसी धौरहरा में भर्ती कराकर पिकप की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि तहसील से ड्यूटी कर घर वापस जा रहे होमगार्ड की बाइक को पिकप ने टक्कर मार दी जिससे होमगार्ड घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी भेज कर पिकप की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे