Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवान राम के स्वागत में भव्य रुप से सजा क़स्बा खमरिया



कमलेश

खमरिया खीरी:अयोध्या में आज भगवान श्री राम की मंदिर में हुई प्रांण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरा देश झूम रहा है,वही ईसानगर व क़स्बा खमरिया में क्षेत्रीय क़स्बा वासियों ने पूरे कस्बे को भगवान राम के स्वागत में द्वारचार,इलेक्ट्रिक झालरों व झंडों से पाट दिया है। जहां हर तरफ भगवान राम के गानों की धुन सुनाई दे रही है। यही नहीं भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर क़स्बा वासियों ने पूरे कस्बे को ही राममय बना दिया। कस्बे की मुख्य सड़कों पर झालर व केसरिया झंडों को लगाकर सायं से ही पूरे कस्बे में दीपावली का त्योहार मनाते हुए लोगों ने भव्य रूप से घरों दुकानों,अपने प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर जोरशोर से गोला पटाखा जलाकर हर घर मे भगवान राम की पूजा अर्चना कर उनके भक्ति गानों की धुनों को सुन आमजन भाव विभोर हो रहा है। वही क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में लोग जोरशोर से भव्य रूप से दीप जलाकर चारों ओर रंगबिरंगी रोशनी बिखेर रहे है। इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार उर्फ दीपू की अगुवाई में ब्लॉक के कर्मचारी,ईसानगर व खमरिया थाने में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार व निराला तिवारी की अगुवाई में पुलिस कर्मी तथा ऐरा चीनी मिल में यूनिट हेड आलोक सक्सेना की अगुवाई में मिल कर्मचारी भव्य रूप से त्योहार मना रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे