Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर: युवती का गाल पकड़ कर कहा कि मुझसे जल्दी शादी नही करोगी तो जान से मार दूंगा



अर्पित सिंह 

गोंडा:युवती से एक बार छेड़छाड़ करने के बाद शोहदे के हौसले बढ़ने लगे, जिसके बाद वह उसके साथ बार बार छेड़छाड़ करने लगा। शोहदे ले हौसले इस तरह बढ़े की वह शादी का दबाव भी बनाने लगा। खेत में मौका पाकर युवती का गाल पकड़ कर छेड़छाड़ किया। मामले में युवती ने मनकापुर पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक लगभग छः वर्ष युवती का विवाह हुआ था। लेकिन कुछ दिनों पूर्व पति पत्नी के बीच कुछ अनबन हो गया। जिसके विवाद के उपरांत युवती अपने पिता के घर पर रहकर गुजारा कर रही है। ऐसे में वह घर गृहस्थी के साथ खेती में भी पिता का हाथ बाटती। इसी क्रम में 25 जनवरी के दोपहर बाद जब वह खेत में गई हुई थी तभी बाइक से सवार होकर विपक्षी वही आ धमका। इस दौरान विपक्षी ने महिला का गाल पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए कहा कि मुझसे शादी कर लो नही तो जान से मार देंगे। 

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में युवती ने कहा है कि पति से विवाद होने के कारण काफी दिनो से अपने पिता के घर रहती है। विपक्षी रफीक पुत्र शब्बीर जो ग्राम अमवा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा का रहने वाला है। अकसर मेरे गांव मे आकर मुझे अकेला पाकर अपने साथ शादी करने का दबाव बनाता था । 25 जनवरी को करीब 4 बजे जब वह अपने खेत पर गेहूं देखने गयी थी उसी समय विपक्षी रफीक मोटर सायकिल से खेत पर आ गया। अकेला पाकर मेरा हाथ पकड लिया और गाल पकडते हुए छेडखानी करने लगा और कहा कि अगर जल्दी मुझसे शादी नही करोगी तो तुम्हे जान से मार देगे। आरोप है कि विपक्षी इससे पूर्व भी छेडखानी कर चुका है ।

पीड़िता के शिकायती पत्र पर मनकापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे