कमलेश
खमरिया खीरी:धौरहरा तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव मंगलवार को सम्पन्न हो गया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद देर सायं हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर लेखपाल शशांक शेखर शुक्ला ने हैट्रिक बनाकर इतिहास रच दिया,वही मंत्री पद पर लेखपाल अम्बरीष ने भी दूसरी बार जीत दर्ज की। मतगणना समाप्त होने के बाद सभी विजयी हुए लेखपालों को पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से लादकर कर बधाई देने के साथ ही जीत का प्रमाण पत्र दिया।धौरहरा तहसील में मंगलवार को लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में लेखपाल शशांक शेखर शुक्ला ने अध्यक्ष पद एक बार पुनः कब्जा कर हैट्रिक लगा दी। इसके अलावा मंत्री पद पर लेखपाल अम्बरीष वर्मा ने भी दूसरी बार जीत दर्ज कर सभी को चौका दिया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सचिन मौर्य,उपमंत्री पद पर शैलेन्द्र दीक्षित निर्विरोध निर्वाचित हुए वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव अवस्थी,कोषाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार,ऑडिटर पद पर उमाशंकर गुप्ता ने दर्ज की जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने के बाद पदाधिकारियों ने विजयी हुए अध्यक्ष,मंत्री समेत अन्य को फूल माला भेंट कर जीत का प्रमाण पत्र दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ