Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ई ओ तरबगंज ने जरूरत मंदो के बीच बांटा कंबल



पं. बी के तिवारी 

गोंडा। जनपद गोंडा के नगर पंचायत तरबगंज पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय के साथ नगर पंचायत अधिकारी तरबगंज अमरनाथ राम ने नगर पंचायत कार्यालय पर विभिन्न वार्डों से आए हुए मजदूर पेस सहित जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण करवा कर नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले आम जनमानुष का नगर पंचायत अध्यक्ष ने हाल खबर लेते हुए मिलने वाली मूल भूत सुविधाओं से अवगत होते हुए हर एक समस्या का ससमय निदान का आश्वासन दिया। नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अधिकारी द्वारा वितरण किए गए कंबल से जहां एक तरफ कंबल पाने वाले जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल गए वहीं मौजूद विभिन्न वार्डों से आए नगर पंचायत तरबगंज के आम लोगों ने प्रशंसा करते हुए बताया कि प्रतिदिन हम लोगों से ई ओ साहब की भेंट मुलाकात होती रहती है।तथा हम लोगों की प्रत्येक सुख दुःख में परिवार जैसा सद्भाव व्यवहार करते हुए हमेशा शामिल रहते हैं। वहीं लोगों ने बताया कि बढ़ रही भीषण ठंड के कारण सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा था। ऐसे में ई ओ तरबगंज की अमर नाथ राम की पहल पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित करवाना बहुत ही प्रशंसनीय रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे