Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज में कोटेदारों की हुई बैठक



ओपी तिवारी 

 कर्नलगंज गोंडा। विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत मंडी समिति परिसर में मंगलवार को उचितदर विक्रेताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिसमे तहसील स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसकी अध्ययता जिलाध्यक्ष रामप्रताप तिवारी ने व संचालन मनोज सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह उर्फ़ पहुना ने कहा। कोटेदारों का हर तरफ से शोषण हो रहा है। पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने पर भी लोग अंगुली उठाते रहते हैं। जिसकी वजह से उचितदर विक्रेताओं को भी एकजुट होना पड़ा। उन्होंने कहा की पूर्व के पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है।  जिससे नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाना आवश्यक है। जिस पर ध्वनि मत से ग्राम चंगेरिया के उचितदर विक्रेता अरविन्द सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, ग्राम पांडेयचौरा की कोटेदार ऊषा सिंह को उपाध्यक्ष, कोटेदार नकहरा मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष, कर्नलगंज के उचितदर विक्रेता मनोज कुमार सिंह को संगठन मंत्री चुना गया। कोटेदार पांडेयचौरा के प्रतिनिधि सूर्यमणि उर्फ़ लल्लन सिंह चौहान, हनुमंत दूबे, शान्तीदेवी योगेंद्र सिंह, विकास सिंह, शकुंतला सिंह, अख्तर, रामचंदर गुप्ता, विकास सिंह, बाबासिंह, रमेश सिंह, सर्वजीत, बसंतलाल, हरेंद्र वर्मा, राजेश सिंह सहित भारी संख्या मे कोटेदार मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे