Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, कोहराम



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। बाइक से दामाद के साथ रायबरेली जा रही महिला रास्ते में ट्रक की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। अस्पताल में चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। उदयपुर थाना अन्तर्गत दलापटटी गांव की पचपन वर्षीया गोमती देवी पत्नी चंद्रभूषण सरोज बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने दामाद नसीराबाद निवासी सोनू के साथ बाइक से इलाज कराने रायबरेली जिले के जगतपुर जा रही थी। जगन तिवारी का पुरवा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी सांगीपुर भेजवाया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। मौत की जानकारी होते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतका का पति अम्बाला में मजदूरी करता है। सूचना पर वह गांव आ रहा है। मृतका के सात बच्चे हैं। जिसमें एक बेटी का विवाह हो चुका है। वहीं पुत्र आकाश, विशाल, विकास व पुत्रियां विशाखा, प्रियंका व प्रीती अविवाहित हैं। एसओ राधे बाबू का कहना है कि शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे