Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:पेड़ से गिरकर युवक की मौत, मचा कोहराम

 


पं श्याम त्रिपाठी /बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा)।थाना क्षेत्र के उमारिया गांव निवासी युवक की सोमवार को लकड़ी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़कर  लकडी तोड़ने के दौरान गिरने से हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम।

  मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के युवक राहुल शुक्ला जिनका  उम्र करीब 21 वर्ष थी वह सोमवार को खेत में फसल की  सिंचाई कर रहा था इस दौरान ठंड लगने से अलाव तापने के लिए खेत के बगल में लगे पेड पर  लकड़ी तोड़ने के लिए चढ़ गया इसी दौरान लकड़ी तोड़ते समय पैर फिसल जाने से वह खुद को नही सभाल पाया  जिससे वह पेंड़ से नीचे सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से गायल हो गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाबत गांव के प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक तीन भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर था।बड़े भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है।मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी  युवक का पोस्टमार्टम अयोध्या में कराया गया है।इस घटना बाबत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी ही नहीं है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे