Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो लड़कियों ने किया समलैंगिक विवाह, राखी और राजश्री के विवाह की तस्वीरें वायरल



डेस्क:साथ-साथ काम करने वाली दो लड़कियों को आपस में प्यार हो गया, इसके बाद दोनों ने सात जन्म साथ रहने की कसमें खाते हुए मंदिर में शादी कर ली। इस शादी के बाद दोनों लड़कियों की तस्वीर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में आर्केस्ट्रा पार्टी में लंबे समय से एक साथ काम करने वाली दो लड़कियों को आपस में मोहब्बत हो गई। दोनों की मोहब्बत इस तरह से परवान चढ़ी कि दोनों ने साथ साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।

दोनों लड़कियों की वायरल तस्वीर में राखी नाम की लड़की ने दुल्हन की वेशभूषा को धारण कर लिया है, तो वही जयश्री नाम की लड़की ने दूल्हे की पोशाक पहन रखी है। इस प्रकार से राखी जयश्री को अपना पति और जय श्री राखी को अपनी पत्नी मानती है।

देवरिया के भांगड़ा भवानी मंदिर में दोनों युवतियों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ अग्नि देव को साक्षी मानते हुए एक दूजे से ब्याह रचा लिया।

बताया जाता है कि दोनों लड़कियां नौ वर्षो से देवरिया के लार में आर्केस्ट्रा पार्टी में साथ साथ नृत्यांगना का काम करती हैं। और बीते कई वर्षों से दोनों पति-पत्नी के तरह साथ में रहते थे, जिसको उन्होंने अमली जामा पहनाते हुए दोनों ने समलैंगिक विवाह कर लिया। मीडिया से मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को एक दूजे से बेइंतहा मोहब्बत थी, दोनों ने एक दूजे से मोहब्बत का इजहार करने के बाद अपने प्रेम के बारे में अपने परिजनों को बताया है। उनके शादी के बारे में भी परिजनों को पूरी जानकारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राखी और राजश्री दोनों बंगाल के साउथ 24 परगना की रहने वाली है। फिलहाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राखी और राजश्री के समलैंगिक विवाह का चर्चा जमकर हो रहा है, जिसमें कोई दोनों के प्यार की सलामती की दुआएं दे रहा है, तो कोई दोनों की जमकर खिंचाई करते हुए सरकार से समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे