Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम भारतीय अध्यात्म की अमूल्य धरोहर:भाटी



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां(खीरी)नगर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर परिसर में भारतीय संस्क्रति के संवाहक,मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त अयोध्या से आये पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम श्रीश्याम मित्र मंडल के सानिध्य में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सम्पर्क प्रमुख कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्क्रति की अमूल्य धरोहर हैं।भगवान श्रीराम मानवीय व नैतिक मूल्यों के सृजक हैं।1528 में मुगल आक्रांता बाबर के सेनापति मीर बाकी ने हमारे आराध्य के घर को उजाड़ दिया था।500 वर्ष के सतत संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हमारे लिये गौरव की बात है।हमारे पूर्वजों ने अपने आराध्यों के पूजन स्थलों को उजड़ते देखा है, हम अपने आराध्य की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे,यह हमारा परम् शौभाग्य है।हम सभी आगामी 22जनवरी को अपने घरों व पूजा स्थलों को सजाएं,दीपावली जैसा उत्सव मनाएं।22जनवरी भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगी।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान खाटू श्याम के पूजन अर्चन से हुआ।ततपश्चात सभी को अयोध्या से पूजित अक्षत वितरित किये गये।इस अवसर नगर कार्यवाह अभिषेक, सह नगर कार्यवाह पंकज गुप्ता, श्याम मित्र मंडल से दिनेश गर्ग,मनीष गर्ग,सीताराम गर्ग बड़ी संख्या में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे