Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती



रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत चिवरहा में बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई जिसमे क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।वही भक्ति गीतो से पूरा समारोह गुंजायमान होरहा था।

बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत चिवरहा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई जिसमे क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशी रहे रामभजन चौबे ने उपस्थित दर्ज कराई जिनको समारोह के मुख्य व्यवस्थापक वकील देवमणि तिवारी जी,ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वही कटराकुटी धाम के महंत स्वामी चिन्मयनंद जी महाराज की पहलीबार उपस्थित से पूरा समारोह प्रफुल्लित था।



समारोह का संचालन कर रहे युवा कवि रविन्द्र पाण्डेय ने समारोह में आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्वामी विवेकानंद के जयंती समारोह में शानदार कविसम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के कई युवा कवि सम्मिलित हुए और अपनी रचनाओ से लोगो का मनोरंजन किया जिसमे भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा सहित कई धार्मिक कविता सुनाई जिस पर लोग तालिया बजाते रहे।

वही इस समारोह के आयोजक वकील देवमणि तिवारी ने बताया की स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह  14वर्षो से लगातार 12जनवरी को मनाया जाता है और समारोह में आये हुए अतिथियों का स्वागत किया जाता है।

इस समारोह के अवसर तरबगंज के विधानसभा प्रत्याशी रहे रामभजन चौबे के साथ कटरा कुटी धाम के महंत स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज सहित आयोजक वकील देवमणि तिवारी, स्वागताकांछी अंकुर मणि तिवारी, व समारोह का संचालन कर रहे युवा कवि रवींद्र पाण्डेय वकील रमाकांत पाण्डेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे