Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज:प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शुरू हुआ रामाधुन, अखण्ड पाठ



रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज ब्लाक क्षेत्र के गौहानी गाँव में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामाधुन का अखण्ड पाठ शुरू हुआ जिसको प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार पाण्डेय ने लक्ष्मनदास महराज के स्थान पर पूजा व संकल्प लेकर शुरुआत कराई जिसमे गाँव के लोग सहयोग कर रहे है।

बताते चले की तरबगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्रामपंचायत गौहानी में ग्रामप्रधान दिग्विजय पाण्डेय के भाई व प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार पाण्डेय ने अयोध्या में 22जनवरी को होरही भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गाँव के बगल स्थित सिद्ध पीठ लक्ष्मनदास महराज के स्थान पर 21जनवरी को सुबह 10बजे रामाधुन का अखण्ड पाठ शुरू करवाया जो 24घंटे चलेगा और 22जनवरी को हवन पूजन के साथ प्रसाद का बितरण किया जायेगा जिसमे गाँव के सभी लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है की 500साल बाद भगवान रामलला अपने मंदिर मे बिराजमान हो रहे है चारो तरफ दीपावली जैसा माहोल है लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है।

प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार पाण्डेय ने कहा की भगवान रामलला अब अपने मंदिर में बिराजमान होरहे है 500वर्ष के इंतजार के बाद इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है इसी खुशी के साथ पूरे क्षेत्र में भगवान राम का भजन कीर्तन ढ़ोल नगाड़े के साथ होना चाहिए और सभी लोग इस मौके पर प्रसाद का बितरण कर सभी को भगवान श्रीराम के बारे में जानकारी दे एक एक मंदिर की तस्वीर अपने अपने घर में रखकर पूजा पाठ करे ये हमारे लियें परम सौभाग्य का दिन है की हम भगवान रामलला की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते हुए देख रहे है।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार पाण्डेय के साथ राकेश उपाध्याय, बालकृष्ण उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, अजय उपाध्याय, पारसनाथ तिवारी,सुरेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, सोनू पंडित सहित समस्त गाँव के लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे