Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेलसर में युवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित



 पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

गोंडा ।तरबगंज तहसील स्थित महाराजा देवी बक्स इंटर कॉलेज बेलसर में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती युवा दिवस के उपलक्ष में चल रहे युवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया ।

बेलसर के इस इंटर कालेज मे शिक्षक नेता अजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर बड़ा लक्ष्य लेकर उसे पूर्ण कर देश का मान सम्मान और गौरव को ऊंचाइयों पर ले जाएं इस दौरान बालक बालिका वर्ग की अलग-अलग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसके साथ निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को देश की एकता और अखंडता के साथ स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का संकल्प भी दिलाया गया । इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, विकास सिंह के साथ विद्यालय के शिक्षक डॉ पदम नाथ पांडे ,डॉक्टर पवन प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडे, कन्हैयालाल, सुग्रीव प्रसाद, बृजेंद्र प्रताप सिंह, राजेश चंद पांडे, राकेश शुक्ला ,चंद्रशेखर ,उमेश चंद्र गुप्ता ,रामेश्वर प्रताप सिंह, मोहम्मद यूनुस, लक्ष्मी नारायण मिश्र, रंजीत कुमार, कुंवर संजीव सिंह ,सुजीत श्रीवास्तव मनीष सिंह ,सतपाल सिंह, देवेंद्र कुमार यादव ,अमित वर्मा ,अशोक कुमार आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक , कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे