Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...गांव चलो अभियान की कार्यशाला



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 3 फरवरी को विधानसभा बलरामपुर देहात मंडल 71 अंतर्गत शिवलोक कुंज पर गांव चलो अभियान मंडल कार्यशाला की बैठक आयोजित की गई । कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रांजल त्रिपाठी विधानसभा संयोजक ने गाँव चलो अभियान के अन्तर्गत पार्टी कार्यकताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से लगने के लिए अपील किया । उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान का उद्देश्य जन- जन तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी तथा लाभ पहुंचाना है । मंडल कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष एवं गाँव चलो अभियान की संयोजक आद्या सिंह पिंकी सिंह ने विस्तार से गाँव चलो अभियान की जानकारी दी ।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देहात 71 अरविंद तिवारी, ऋषि राज मिश्रा, महामंत्री भाजपा बाबा सेतुबंध त्रिपाठी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबा आनंद त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीचंद मास्टर, रामकृपाल शुक्ला, जोगिंदर पांडे, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सोशल मीडिया संयोजक श्री चंद्र प्रकाश पांडे, मंडल उपाध्यक्ष आईटी संयोजक सुनील कुमार मिश्रा, आईटी सहसंयोजक अनिल मिश्रा व सोशल मीडिया सहसंयोजक रजनीश शुक्ला सहित सभी शक्ति संयोजक, बूथ अध्यक्ष गांव चलो अभियान के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे