Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला का शुभारंभ



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 9 फरवरी को महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित श्रीराम अंतरिक्ष वेधाशाला उत्सव में पहले दिन श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा, वृक्षारोपण, संजीवनी पर्वत व श्रेष्ठ गणों का सम्मान विषय पर किसी किरदार को निभाते हुए 02 से 05 मिनट का वीडियो बनाना था। प्रतियोगिता में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दृश्य का मंचन,हर्षिता श्रीवास्तव ने माता सीता जी की भूमिका अशोक वाटिका में वृक्षारोपण का दृश्य तथा राज मिश्र ने हनुमानजी का किरदार निभाते हुए संजीवनी बूटी लाने का मंचन करते हुए 02 से 05 मिनट का वीडियो बनाया।



प्रतियोगिता के संयोजक प्रो0 एस पी मिश्र व सह संयोजक डॉ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि उक्त वीडियो को भारत अंतरिक्ष सप्ताह समिति के वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया है। समिति द्वारा चयनित वीडियो को प्रथम पुरस्कार के लिए 10,000, द्वितीय पुरस्कार को 5000 व तृतीय पुरस्कार के रूप में 2500 व प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर प्रो0 वीणा सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, डॉक्टर सद्गुरु प्रकाश, डॉ शिव महेंद्र सिंह, डॉ जितेंद्र भट्ट, डॉ साक्षी शर्मा, सौम्या शुक्ला, डॉक्टर बसंत कुमार गुप्ता, डॉ अमित वर्मा अनिल पाण्डेय, वर्षा सिंह, संतोष तिवारी,ऑ प्रियांश मिश्र व राशि सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे