Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा: बिजली कटौती को लेकर शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



कमलेश

धौरहरा खीरी। धौरहरा कस्बा सहित क्षेत्र मे हो रही बिजली कटौती व आगामी बोर्ड की परीक्षाओं मे बिजली कटौती न किए जाने के संबंध मे तहसील मे आयोजित समाधान दिवस मे पहुंचकर शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम धौरहरा को ज्ञापन देकर बिजली कटौती न किए जाने की मांग की। शनिवार को तहसील मे आयोजित समाधान दिवस मे शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के पदाधिकारियो ने पहुँचकर एसडीएम धौरहरा धीरेन्द्र सिंह को ज्ञापन देकर कस्बा धौरहरा सहित क्षेत्र मे की जा रही बिजली की कटौती व आगामी बोर्ड की परीक्षाओं को दृष्ठिगत रखते हुए बिजली की कटौती न किए जाने की मांग की। इस दौरान हिन्दू एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप शर्मा,शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के जिला युवा अधिकारी राजहंस मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी उपेंद्र मिश्रा सहित सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे