Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चीनी मिल ऐरा में कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन, किसानों को खेती के बताए गए गुर



कमलेश

खमरिया खीरी:गोबिंद शुगर मिल ऐरा में शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी की अगुवाई में किसानों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को आगामी गन्ना बुवाई की विधियों के साथ यंत्रों व विभिन्न प्रजातियां का प्रदर्शन कर विस्तृत जानकारी दी गई।

शुक्रवार को ऐरा चीनी मिल में जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह की अगुवाई में किसानों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉक्टर मैनेजर सिंह द्वारा किसानों को गन्ना बुवाई से लेकर पेड़ी प्रबंधन तक विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी वेद  प्रकाश सिंह ने कृषकों को नवीन गन्ना प्रजातियों की बुवाई,पंचामृत योजना,फार्म मशीनरी, बैंक आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान गोष्ठी में मिल प्रबन्धक आलोक सक्सेना,केन प्रबन्धक आरएस ढाका,महाप्रबंधक कपिलेन्द्र चौधरी, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऐरा,घनश्याम सिंह,सचिव  समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे