Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:वृद्धा लापता, परिजन हलकान

 


गोण्डा।  थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित अपने मायके ग्राम सुभागपुर (बकसहा) आयी वृद्धा रहस्यमय परिस्थितियों में बीती रात लापता हो गयी। 70 वर्षीय महिला सीता देवी  

पत्नी स्व. राम शंकर दुबे अपनी ससुराल ग्राम बलमत्थर दूबे पुरवा, थाना- परसपुर से मायके में चल रही श्रीमदभागवत कथा सुनने आयी थी। शुक्रवार की रात घर के सभी लोग कथा सुनने इक्कठा थे, इस दौरान रात लगभग 9 बजे उक्त वृद्धा शौच के लिये घर से निकली, और वापस नही लौटी। परिजनों के मुताबिक महिला का रंग सांवला तथा 

कद लगभग 5 फुट है। घर सड़ निकलते समय वह लाल रंग की साड़ी पहने हुए थी। सीता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नही है।    महिला को ढूढ़ने के लिये शनिवार को परिजन व निकट संबंधी हलकान रहे। हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला का कहीं सुराग नही लगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे