Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दबंग ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने ट्विटर पर बताई कार्यवाई



डेस्क: युवक का कुत्ते की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको भी तरस आ जाएगी। सबसे खास बात यह है कि युवक उसे पीट रहे है। फिर भी वह भाग भी नहीं रहा है। वह अपनी आवाज में चिल्ला रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह का कमेंट भी कर रहे हैं। एक वन्य जीव प्रेमी महिला को यह वीडियो देखकर काफी गुस्सा आ गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर तीन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला उत्तर प्रदेश के राजधानी मुख्यालय से जुड़ा हुआ है। लखनऊ के सहादतगंज पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में गोमतीनगर जीव आश्रय संस्था की सदस्य शिल्पी चौधरी ने कहा है कि 2 फरवरी को सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से एक कुत्ते के साथ बर्बर व्यवहार प्राण घातक हमले का वीडियो प्राप्त हुआ है। जिसमें तीन लोग कुत्ते को बर्बरता पूर्वक मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जीव आश्रय संस्था के टीम ने सघन पूछताछ के बाद घटना का लोकेशन प्राप्त किया। टीम के जांच में थाना सहादतगंज के कश्मीरी मोहल्ला ज्ञात होने के बाद संस्था के लोग घटनास्थल पहुंचे। कुत्ते की जांच के बाद टीम को ज्ञात हुआ कि कुत्ते की टांग को लोहे की रॉड मार कर तोड़ा गया है। कुत्ते के टांग से भारी रक्तस्राव हो रहा था। जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक है। संस्था के लोगों ने कुत्ते को इलाज के लिए अपने कस्टडी में ले लिया है। जीव आश्रय संस्था की सदस्य शिल्पी चौधरी के शिकायती पत्र पर सहादतगंज पुलिस ने अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वीडियो दृश्य

सोशल मीडिया पर वायरल 1 मिनट 12 सेकंड के वीडियो में एक मकान के मुख्य द्वार पर बने सीढ़ी कर दो कुत्ते बैठे हुए होते हैं। इसी दौरान हाथ में डंडा लिए हुए आता है। जिससे एक कुत्ता तो तुरंत भाग निकलता है। लेकिन एक कुत्ता बैठा हुआ रहता है। जिसको डंडे से बार बार पीटता है। लेकिन इसे कुत्ते का दुलार कहिए या विश्वास..!कुत्ता निरीह के तरह से अपने भाषा में केवल रोता है। पिटाई होने के उपरांत भी वह उठ कर भागने की कोशिश भी नही करता है। लेकिन युवक के पिटाई से कुत्ते का अगला दाहिना पैर यूं झूल जाता है जैसे कि वह टूट गया हो। युवकों के पिटाई से कुत्ता घायल हो जाता है, जिससे फर्श खून के रंग से लाल हो जाती है। कुत्ते की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे