Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलिया कलां:बैंक ऑफ बड़ौदा ने विद्या मंदिर में लगवाया वाटर कूलर



पलिया की तीन शाखाओं के प्रबंधको ने संयुक्त रूप से दिया वाटर कूलर

 आनंद गुप्ता 

पलिया कलां खीरी:तेज महेंद्रा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रदत्त एक वाटर कूलर लगवाया गया। पूजन अर्चन के उपरान्त वाटर कूलर के उदघाटन के शुभ अवसर की मंगल बेला पर राकेश कुमार गौतम प्रधान प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पलिया एवम हिमांशू मिश्रा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सेमरीपुरवा पलिया एवम नवीन कुमार पाण्डे प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नगला पलिया की उपस्थिती में विद्यालय के प्रबंधक राम बचन तिवारी एवम विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह को समर्पित किया। वाटर कूलर का राकेश कुमार गौतम, हिमांशू मिश्रा, नवीन कुमार पाण्डे  ने संयुक्त रूप से स्विच ऑन कर किया शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक एवम प्रधानाचार्य ने राकेश गौतम, हिमांशू मिश्रा, नवीन पाण्डे को अंगवस्त्र, रोली,अक्षत, चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के आचार्य धनुषधारी, सुनीत मिश्र, पुष्पेन्द्र इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे