Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

न्याय यात्रा में प्रतापगढ़ से प्रदेश में गूंजी सशक्तीकरण की आवाज



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। यूपी में भारत जोडो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की दिखी प्रखर भूमिका में प्रतापगढ़ के लगातार प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेसी खुश दिखे हैं। पार्टी द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश में न्याय यात्रा में क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता मोना को भी एक प्रमुख सियासी चेहरे के रूप में पेश कर महिला सशक्तीकरण के पार्टी के नारे को भी मजबूत आगाज दिये जाने का भरपूर प्रयास इस न्याय यात्रा में देखा सुना जा रहा है। प्रदेश में वाराणसी से शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा में कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को राहुल के साथ मंच साझा करते देखा गया। यह सिलसिला लगातार न्याय यात्रा में चन्दौली, वाराणसी, भदोही प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव व कानपुर, मुरादाबाद अथवा आगरा जहां भी प्रदेश का हिस्सा बनीं वहां विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रमुखता के साथ इस यात्रा की प्रदेश संगठन की ओर से प्रमुखता से बागडोर संभालते देखा गया। यात्रा में प्रदेश के कददावर पार्टी के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की भी अहम भूमिका दिखी। आगरा में प्रमोद तिवारी जहां राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ सियासी प्रभाविकता में देखे गये, वहीं अमेठी तथा लखनऊ, आगरा आदि जिलों में भी राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी को राहुल के करीबी देखा गया। इधर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आगरा में प्रदेश में यात्रा की सफलता की खुशी में विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ बेहद करीबीपन देख भी यहां के कार्यकर्ता उत्साह से लवरेज देखे जा रहे हैं। प्रियंका गांधी आराधना मिश्रा मोना के साथ मंच पर प्रफुल्लित संवाद में नजर आयीं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले निकली न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी की प्रदेश के नेताओं की लाबी में खास पसन्दीदा आराधना मिश्रा मोना को इस यात्रा का सह संयोजक भी बनाकर पार्टी ने महिलाओं के प्रति न्याय के संघर्ष की भी आवाज को महिलाओं के बीच बुलन्दी देने का भी संदेश देती दिखी। न्याय यात्रा में आगरा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के शामिल होने से भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को यहां उत्साहित देखा जा रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का सपा के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव से सदैव मधुर रिश्ता पारिवारिक अंदाज मे देखने सुनने को मिलता रहा है। अखिलेश यादव भी पिता मुलायम सिंह से सांसद प्रमोद तिवारी के रिश्ते को संजोए रखने मे कोर कसर बाकी नहीं रखा करते। ऐसे में यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी पार्टी नेतृत्व के सामने प्रमोद तिवारी की अहमियत खास नजर आयी है। सोमवार को यहां कैम्प कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं में न्याय यात्रा में विधायक आराधना मिश्रा मोना को राहुल गांधी और प्रियंका की ओर से मिली खास तबज्जो को लेकर कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साह की बढ़ोत्तरी के रूप में भी देखा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी, पूर्व प्राचार्या डॉ. श्यामदुलारी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, जिपंस रघुनाथ सरोज, जिपंस लालजी यादव, केडी मिश्र, दृगपाल यादव आदि का कहना है कि रामपुर खास में पहुंची न्याय यात्रा की अपार सफलता के साथ क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की प्रदेश भर में इस यात्रा में प्रमुख भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे