Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नम भूमि क्षेत्र घटने से पर्यावरण को खतरा:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: शुक्रवार को विश्व नम भूमि दिवस पर पर्यावरण सेना द्वारा बीएल सुधीता इंटरनेशनल स्कूल विश्वनाथगंज में नम भूमि दिवस को चेहटा दिवस रूप में मनाते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुक किया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जैव विविधता के लिए नम भूमि को बनाए रखना जरूरी है।विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं के जीवन के लिए नम या दलदल भूमि का होना जरूरी है जिससे पृथ्वी पर जैव विविधता बनी रहती है।प्रकृति के साथ मानव द्वारा लगातार छेड़छाड़ के चलते आज  नम भूमि क्षेत्र में कमी आ रही है।जिससे पर्यावरण के लिए खतरा पैदा हो गया है।उन्होंने सभी से जल श्रोतों को प्रदूषण मुक्त बनाने और प्राकृतिक आवासों को कब्जे से मुक्त कर धरती को हरित बनाने की अपील की।

कॉलेज के शिक्षक आदर्श जायसवाल ने पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी का स्वागत करते हुए पर्यावरण सेना के प्रयासों की प्रशंसा की और बच्चों को पौधरोपण के साथ ही पेड़ों को कटने से बचाने हेतु प्रेरित किया।

इस मौके पर रश्मि श्रीवास्तव, अक्षय सिंह, सेजल शर्मा, मो इमरान , आयुष, हर्ष, शौर्य आदि लोग🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे